{"_id":"5aec53de4f1c1b5c098b8056","slug":"boyfriend-beaten-by-girlfriend-s-brother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को दर्द से तड़पता न देख सकी प्रेमिका, इस तरह अपने 'प्यार' को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को दर्द से तड़पता न देख सकी प्रेमिका, इस तरह अपने 'प्यार' को बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 05 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने पकड़ लिया। युवती के भाई ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को अधमरा कर दिया। प्रेमी को घायल अवस्था में युवती जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
घटना यूपी के मैनपुरी के जिला अस्पताल की है। सूचना मिलने के बाद यहां पुलिस भी पहुंच गई। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया है।
थाना दन्नाहार के गांव झंडाहार निवासी युवक का सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है शुक्रवार को वह युवती से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी घरवालों ने उसे देख लिया।

प्रेमिका ने भाई ने बेरहमी से पीटा
युवती के भाई ने प्रेमी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। प्रेमिका घायल प्रेमी को दर्द से तपड़ता नहीं देख सकी। वो किसी तरह लहूलुहान प्रेमी को ई-रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
चिकित्सकों द्वारा चोट लगने की वजह पूछे जाने पर काफी देर तक युवती घटना को छिपाती रही। आखिरकार कुछ देर बाद उसने सच्चाई बता दी। जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी।
घटना की जानकारी होने के बाद एएसपी ओमप्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल भेजा। वहां युवती के बयान आदि लेने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई।

घायल प्रेमी सैफई रेफर
घायल युवक की तबियत बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।