{"_id":"5aeafc534f1c1b62098b7f1f","slug":"boyfriend-arrested-for-girlfriend-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" प्रेमिका ने शादी करने को कहा तो प्रेमी से उतार दिया मौत के घाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने शादी करने को कहा तो प्रेमी से उतार दिया मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 03 May 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस प्रेमी ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी, उसी ने धोखे से मिलने के लिए प्रेमिका को बुलाने के बाद उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भूसे के ढेर में दबा दिया।
कई दिन भूसे के ढेर में दबे रहने से युवती का शव काला पड़ गया था। उसे तेजाब से नहीं जलाया गया है। पुलिस ने गुरुवार को हत्या का खुलासा कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। घटना आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की है।
सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को गांव दुरा निवासी युवक रवि कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने गांव की ही अपनी प्रेमिका राधा (काल्पनिक नाम) को मिलने के लिए बुलाया। उसके बुलावे पर राधा उससे मिलने पहुंच गई थी।

शादी की बात को लेकर हुई थी कहासुनी
arrested
पुलिस ने बताया कि रवि की सगाई हो चुकी थी। इसलिए राधा उससे शादी का दवाब बना रही थी। उसी दौरान कहासुनी के बाद हुए झगड़े पर रवि ने राधा के दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। शव भूसे में दबा दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती को तेजाब से जलाकर मारने की पुष्टि नहीं हुई है। उसे गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी रवि से बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस के सामने आरोपी रवि ने प्रेमिका को मारने का राज उगल दिया। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर धारा 302, 201 में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा गया है।