फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boyfriend and girlfriend committed suicide together in Mainpuri

सह न सके जुदाई: शादी करने की थी जिद, फिर घरवालों ने लिया ऐसा फैसला....; रुला देगी ये प्रेम कहानी

Thu, 28 Sep 2023 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। बताया जा रहा है कि दोनों विवाह करना चाह रहे थे, लेकिन घर वालों को एतराज था। इसलिए दोनों को दूर-दूर करने का फैसला कर लिया था। 

 

विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend committed suicide together in Mainpuri
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर के गांव गड़ारा में युवक वीकेश और युवती बनारसी पड़ोसी थे। हम उम्र थे और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। तीन माह पूर्व जब प्रेम संबंध का खुलासा हुआ तो परिवार वालों ने एतराज किया। वीकेश को परिजन ने दूर करने के लिए अलीगढ़ भेज दिया। अलग होने के बाद दोनों साथ जी तो नहीं सके लेकिन मंगलवार की रात एक साथ इस दुनिया से अलविदा कह गए।

विज्ञापन


हाकिम सिंह और सर्वेश एक ही जाति के और पड़ोसी हैं। हाकिम के बेटे वीकेश और सर्वेश की पुत्री बनारसी के बीच चल रहे प्रेम संबंध से परिजन अनजान थे। तीन माह पहले कुछ ऐसा हुआ कि प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिजन को हो गई। एक ही जाति और गांव के होने की वजह के चलते शायद दोनों के परिजन एतराज ठान बैठे। दोनों को अलग करने का फैसला कर लिया गया। वीकेश को परिजन ने अलीगढ़ एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


उधर बनारसी को भी परिजन ने समझाया बुझाया। दोनों को अलग करने के बाद परिजन बेफिक्र हो गए थे। शायद वीकेश और बनारसी ने कुछ और ही सोच रखा था। कुछ दिन पूर्व गांव आने के बाद मंगलवार की रात दोनों पुराने मकान पर मिले। उनके बीच क्या बातें हुईं। यह उनके अलावा कोई नहीं जानता। शायद उन्होंने फैसला लिया कि भले ही वह साथ जी न सके। लेकिन अब एक साथ मरकर इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। दोनों ने ऐसा ही किया और वीकेश और बनारसी की छोटी से प्रेम कहानी का अंत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर पति ने दिखाए अश्लील वीडियो..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 माह में ही तोड़ी शादी

एक ही दुपट्टे से लगाया फंदा
वीकेश और बनारसी ने मंगलवार की रात को एक ही दुपट्टे से फंदा लगाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि दुपट्टे का एक हिस्सा वीकेश और दूसरा बनारसी के गले में कसा था। दुपट्टा बनारसी का ही था। दोनों की मौत के बाद परिजन कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।

सब कुछ संभाल लिया था
मृतक वीकेश के एक परिजन से जब दोनों के बीच प्रेम संबंध के बारे में पूछा गया तो वह बात को टाल दिया। उनका कहना था कि जो भी कुछ था। उसे उन लोगों ने निपटा लिया था। मंगलवार की रात ही अचानक ऐसा कुछ हुआ और दोनों ने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed