फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy missing since 14 month, asp intruction to investigate

14 माह से लापता बालक के मामले को एएसपी ने लिया संज्ञान

Wed, 29 Dec 2021 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
boy missing since 14 month, asp intruction to investigate
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर लाला में 14 माह पूर्व नौ वर्षीय बालक के लापता हो जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान संज्ञान लिया है। उन्होंने विवेचक को शीघ्र बालक का पता कर बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भगवान सिंह (9) पुत्र रामस्वरूप निवासी सलेमपुर लाल आठ अक्तूबर 2020 को घर के बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। जो घर वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बालक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। मामले में पिता ने तहरीर देकर बालक के अपहरण का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था। परिजनों और पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं पंफलेट के माध्यम से काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा सका। बालक का पता न लगने से परिजन काफी चिंतित हैं। 20 दिन पूर्व बालक के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि लंबित विवेचनाओं के दौरान मामले को संज्ञान लिया गया है। मामले में संबंधित विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामप्रकाश गौतम को बालक की बरामदगी के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed