{"_id":"61cc9585b953d65cc356adf7","slug":"boy-missing-since-14-month-asp-intruction-to-investigate-kasganj-news-agr5195394183","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 माह से लापता बालक के मामले को एएसपी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 माह से लापता बालक के मामले को एएसपी ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर लाला में 14 माह पूर्व नौ वर्षीय बालक के लापता हो जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान संज्ञान लिया है। उन्होंने विवेचक को शीघ्र बालक का पता कर बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
भगवान सिंह (9) पुत्र रामस्वरूप निवासी सलेमपुर लाल आठ अक्तूबर 2020 को घर के बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। जो घर वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बालक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। मामले में पिता ने तहरीर देकर बालक के अपहरण का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था। परिजनों और पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं पंफलेट के माध्यम से काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा सका। बालक का पता न लगने से परिजन काफी चिंतित हैं। 20 दिन पूर्व बालक के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि लंबित विवेचनाओं के दौरान मामले को संज्ञान लिया गया है। मामले में संबंधित विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामप्रकाश गौतम को बालक की बरामदगी के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं।