फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy died after diving in water outside school in mainpuri

मां कहकर गई थी बच्चे का ख्याल रखना और स्कूल में हुआ ये

Wed, 05 Jul 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 05 Jul 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
boy died after diving in water outside school in mainpuri
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव नगला नया के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला हरसुख में बुधवार को छह वर्षीय छात्र की स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते जान चली गई। दो माह से विद्यालय के बाहर खोदे पड़े गड्ढे में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि बच्चे को स्कूल छोड़ने गई मां ने स्कूल स्टाफ से बच्चे का ख्याल रखने की बात भी कही थी। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है स्कूल की बाउंड्री के बाहर खोदे गए गड्ढे की मिट्टी विद्यालय परिसर में डलवाई गई थी। मगर किसी ने गड्ढे को बंद कराने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


कोतवाली मैनुपरी क्षेत्र के नगला नया निवासी सुमन देवी का छह वर्षीय पुत्र वीकेश शंखवार प्राथमिक विद्यालय नगला हरसुख में कक्षा एक का छात्र था। वह सुबह विद्यालय में पढ़ने के लिए गया था। स्कूल भवन में मुख्य द्वार पर कोई गेट चढ़ा न होने से बालक स्कूल के बाहर निकल आया। इस बीच लापरवाह स्कूल स्टाफ ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11:30 बजे बच्चा विद्यालय की बाउंड्री के बाहर खुदे गहरे गड्ढे में गिर गया। वह काफी देर तक वहां तड़पता रहा मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया और उसका शव गड्ढे में तैरने लगा। इस बीच मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव गड्ढे में पड़ा देखकर परिवारीजनों को जानकारी दी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


स्कूल का स्टाफ व बच्चे भी बाहर आ गए। शव को आनन-फानन में गड्ढे से बाहर निकाला गया। माता-पिता विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था दो माह पूर्व स्कूल की बाउंड्री के बाहर गड्ढा खुदवाकर मिट्टी परिसर में डलवा ली गई थी। मगर लापरवाह विद्यालय स्टाफ ने अभी तक गड्ढे को नहीं भरवाया। वहीं बच्चे का भी वहां कोई ध्यान नहीं रखा गया। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed