फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bouquet of flowers and plants decorated in the bedroom

पर्यावरण रक्षा के लिए बेडरूम के पास ही सजाया गुलिस्तां

Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bouquet of flowers and plants decorated in the bedroom
मैनपुरी। नगर के कुरावली रोड स्थित डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वायस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया को पौधों और बच्चों दोनों से विशेष स्नेह है। शिक्षा के साथ वह पर्यावरण रक्षा का संदेश दे रही हैं। उन्होंने कॉलेज और घर पर में देसी और विदेशी प्रजातियों के कई पौधे लगा रखे हैं। बेडरूम तक में पौधों का गुलदस्ता सजा रखा है। वह कहती हैं पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा उनकी उचित देखभाल भी जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. किरन सौजिया का कहना है कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा तो मानव जीवन पर कष्ट आएंगे। विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को वह प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा में पर्यावरण की रक्षा का संदेश देती हैं। वह बताती हैं कि उन्हें पौधों से विशेष स्नेह है। उन्होंने बेडरूम में भी फूल-पौधों का गुलदस्ता सजा रखा है। बेडरूम में बिस्कुस, जैड प्लांट, चंपा, एलोवेरा, एकजोरा, नाइन ओ क्लोक, बोगनविलिया, मनी प्लांट, कनेर, फर्न, कोलियस, पीस लिली, मधुमालती, मधु कामिनी, पेंसिल कैक्टस, ऐरिका पाम, सिसोदिया आदि पौधे लगा रखे हैं। डॉ. किरन सौजिया सुबह और शाम पौधों की देखरेख खुद करती हैं। डॉ. किरन सौजिया का कहना है कि पौधे मानव का मित्र हैं। पौधों की देखरेख करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उपहार स्वरूप देती हैं पौधे
डॉ. किरन सौजिया पर्यावरण रक्षा के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। वह विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान लोगों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट करती हैं। उनका कहना है कि हर व्यक्ति को कम से कम पांच पेड़ लगाने चाहिए। पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति को उठानी चाहिए। लोग पौधरोपण तो करते हैं, लेकिन देखभाल पर ध्यान नहीं देते। इससे रोपे गए अधिकांश पौधे वृक्ष नहीं बन पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed