फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bought clothes worth 25 thousand for his girlfriend then adopted this method to make payment at showroom lande

UP: गर्लफ्रेंड को दिलाए 25 हजार के कपड़े, फिर शोरूम पर पेमेंट करने के लिए अपनाया ऐसा तरीका...पहुंच गया जेल

Mon, 28 Oct 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 09:37 AM IST
सार

आगरा में एक युवक ने दिवाली पर गर्लफ्रेंड को एक शोरूम से 25 हजार के कपड़ों की शॉपिंग तो करा दी, लेकिन उसने पेमेंट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी कर दी। फर्जी एप से भुगतान दिखाकर वो शोरूम से चला गया, लेकिन सीसीटीवी की मदद से पुलिस उस तक पहुंच गई। 
 

विज्ञापन
bought clothes worth 25 thousand for his girlfriend then adopted this method to make payment at showroom lande
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली पर एक युवक ने गर्लफ्रेंड को खरीदारी कराई। कमला नगर में रेडीमेड की दुकान से 25 हजार के कपड़े दिलाए। फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से भुगतान दिखा दिया। दुकानदार ने खाते में रकम नहीं आने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। दोस्त की हरकत से गर्लफ्रेंड भी परेशान हो गई।
विज्ञापन


तेज नगर निवासी सिमरन की कमला नगर बाजार में रेडीमेड की दुकान है। 21 अक्तूबर को एक युवक और युवती आए। युवक ने सिमरन से अपनी दोस्त के लिए कपड़े दिखाने के लिए कहा। एक-एक करके कई कपड़े ले लिए। आर्टिफिशियल जेवरात भी खरीदे। खरीदारी के बाद सिमरन ने 25 हजार रुपये के भुगतान के लिए कहा तो युवक ऑनलाइन करने की कहने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन





 

भुगतान का मैसेज भी दिखाया
अपना मोबाइल निकला। खाताधारक का नाम पूछा। इसके बाद अपने मोबाइल पर 25 हजार रुपये का मैसेज दिखा दिया। सिमरन ने समझा कि रकम आ गई होगी। वह खाते का बैलेंस चेक करने लगीं। तब तक युवक और युवती कपड़े लेने के बाद चले गए। मगर, दुकानदार के खाते में रकम नहीं आई। इस पर सिमरन ने थाना कमला नगर में शिकायत की।

 

स्कूटर से आए थे दोनों
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक और युवती स्कूटर से आए थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से स्कूटर का नंबर मिल गया। पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी कारगिल पेट्रोल पंप स्थित अर्जुन नगर निवासी शिवम गहलोत उर्फ गोलू है। उससे कपड़े, आर्टिफिशियल जेवरात, 1 मोबाइल, पर्स और स्कूटर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -   खतरनाक खेल: 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा; बताया क्या-क्या हुआ


 

मोबाइल में दिखा देता है मैसेज
पुलिस की पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह संजय प्लेस की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। तभी उसकी मुलाकात साथ काम करने वाली युवती से हो गई। वह लोहामंडी की रहने वाली है। दोनों में दोस्ती है। वह दिवाली से पहले उसे खरीदारी कराना चाहता था। इसलिए कमला नगर लेकर आया। उसने अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर रखा है। इसकी मदद से किसी का नाम और रकम लिखनी होती है। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान की तरह मैसेज मोबाइल पर दिखने लगता है। उसने दुकानदार के साथ भी ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed