फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booth strengthens organization: Wasit

बूथ की मजबूती से संगठन होता मजबूत

Sun, 19 Jun 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Booth strengthens organization: Wasit
मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा का बूथ संवाद कार्यक्रम हुआ। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने कहा कि पदाधिकारी बूथ को मजबूत करें। बूथ की मजबूती से संगठन मजबूत होता है। संगठन की मजबूती से पार्टी की सरकार बनती है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार आम आदमी के हित में तमाम योजनाएं लागू कर रही है। योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के पात्रों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। कहा कि पदाधिकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद करें। सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर लोगों को दें।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र महामंत्री बंटी ग्रोवर ने कहा कि निकाय चुनाव होने वाले हैं। भाजपा हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। अच्छी छवि के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। चुनाव जीतने के लिए मोर्चा की हर बूथ पर कमेटी होना जरूरी है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, आलोक गुप्ता, सोनिया जैन, हेमा जैन, परमिंदर जैन, सचिन जैन, नौशाद अली, शादाब कुरैशी, संजय जैन, गुलाम हुसैन, आसिफ वारसी, मनोज कश्यप, सम्यक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed