{"_id":"5b7a92ea42c79246494d2c10","slug":"bookies-voice-will-disclose-satta-king-shyam-bohra-network","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आवाज' से होगा सट्टा किंग के नेटवर्क का पर्दाफाश, इतने लोगों के लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आवाज' से होगा सट्टा किंग के नेटवर्क का पर्दाफाश, इतने लोगों के लिए गए नमूने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा के साथ मुकदमे में नामजद सटोरियों की आवाज के नमूने पुलिस ने परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट सात दिन में आने की संभावना है।
इसके लिए इन सभी की आवाज के नमूने फिर से लिए जाएंगे। इसके लिए इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। श्याम बोहरा के साथ केस में 70 सटोरिए नामजद किए गए थे, इनमें श्याम बोहरा के परिवार के लोग भी शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त इसके साथ नोएडा में पकड़े गए सटोरिए भी हैं। सटोरियों की श्याम बोहरा से फोन पर जो बातचीत हुई, पुलिस ने उसकी वायस रिकॉर्डिंग निकलवा ली थी। इसे अलग-अलग किया गया।

70 में से आधे से ज्यादा लोग श्याम बोहरा से फोन पर बातचीत के जरिए संपर्क में पाए गए। इन सभी की फोन से ली कई वायस रिकॉर्डिंग को परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसमें देखा गया है कि आवाज के साथ किसी तरह की छेड़खानी की तो नहीं की गई है।
फिर से लिए जाएंगे नमूने
इसकी रिपोर्ट आ जाने के बाद इन सभी के आवाज के नमूने लिए जाएंगे। इसके बाद दोनों सैंपल को मिलान के लिए फिर से परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह का कहना है कि आगरा फोरेंसिक साइंस लैब से रिपोर्ट आ जाने के बाद आरोपियों की आवाज का नमूना लेने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
सिर्फ एक ही गिरफ्तारी कर पाई पुलिस
इस मामले में श्याम बोहरा के अतिरिक्त पुलिस किसी और को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यह तक तय नहीं हो पाया है कि किस आरोपी का क्या रोल है? अब कहा जा रहा है कि जांच के बाद ही सब कुछ तय होगा। श्याम बोहरा के नामजद परिजनों पर भी पुलिस हाथ नहीं डाल पा रही है।