फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Book exhibition organized as part of Hindi Fortnight

Agra News: हिंदी पखवाड़े के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Book exhibition organized as part of Hindi Fortnight
फतेहपुर सीकरी के अटल आवासीय विद्यालय में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए
फतेहपुर सीकरी। हिंदी पखवाड़े के तहत अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नौ से 11 सितंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ और प्रशासक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी, कहानी, संदर्भ, शैक्षिक और सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। छात्र-छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पुस्तकों को पढ़ने में विशेष रुचि दिखाई। पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रदर्शनी का समन्वय करते हुए आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना, हिंदी साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुस्तकों और ज्ञान के प्रति लगाव पैदा करना है। इस दौरान हिंदी विभाग की पद्मा, उर्मिला, बाबू राम, सियाराम, मुलायम सिंह सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed