फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Book a truck from the website in agra, Victim of thug

वेबसाइट से 25 हजार रुपये में बुक कराया ट्रक, अब काट रहे थाने के चक्कर

Fri, 05 Oct 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Oct 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Book a truck from the website in agra, Victim of thug
धोखाधड़ी।

आगरा में एक कारोबारी वेबसाइट पर ट्रक की बुकिंग कराकर ठगी का शिकार हो गए। उनसे पेटीएम और बैंक में 25 हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद मोबाइल स्विच आफ कर लिया गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन

 
ट्रांस यमुना कालोनी निवासी शांतनु कौशिक नोएडा में ट्रांसपोर्टेशन का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि बंगलूरू से नारियल पानी मंगाना था। उन्होंने ट्रक
विज्ञापन

बुक करने के लिए एक वेबसाइट पर जानकारी डाली थी। 30 सितंबर को एक व्यक्ति ने कॉल किया। 

उसने कहा कि 25 हजार रुपये भाड़े पर ट्रक भेज दिया जाएगा। इसके लिए एडवांस में पेमेंट मांगा। पेटीएम से पांच हजार रुपये जमा करा लिए। बाद में कॉल
करके 20 हजार रुपये जमा करने को कहा। शांतनु ने हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक बैंक में रकम जमा कर दी। इसके बाद कॉल करने वाले ने मोबाइल बंद कर लिया। 

शांतनु ने ठगी की आशंका पर थाना हरीपर्वत में शिकायत की है। साइबर क्राइम सेल को जांच दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed