फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bone samples sent to laboratory for testing

Agra News: जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हड्डियों के सैंपल

Sat, 14 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bone samples sent to laboratory for testing
बिछवां। गांव करीमगंज निवासी एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगने के बाद शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया। चिकित्सको ने कंकाल की हड्डियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। मृतका के पिता की मांग पर छह माह बाद शुक्रवार को पुलिस ने महिला का शव कब्र से निकलवाया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी मेंबर हसन ने पुत्री आसपा की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अगस्त माह में पति व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के पिता की मांग पर शुक्रवार को बिछवां पुलिस ने आसपा के शव को कब्र खोद कर बाहर निकाला था। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। किसी नतीजे पर न पहुंचने के बाद चिकित्सक दल ने आसपा के कंकाल की कुछ हड्डियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं। प्रयोगशाला से हड्डियों के परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का कंकाल परिजन व मजिस्ट्रेट के सामने वापस कब्र में दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed