{"_id":"65d4e523738e4c9eae019715","slug":"bollywood-singer-ankit-tiwari-performed-at-taj-mahotsav-in-agra-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव: बारिश की बौछार ने संगीत प्रेमियों को भिगाया, बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव: बारिश की बौछार ने संगीत प्रेमियों को भिगाया, बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने बांधा समां
Tue, 20 Feb 2024 11:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:15 PM IST
सार
ताज महोत्सव में बारिश की बौछार ने संगीत प्रेमियों को भिगाया। शिल्पग्राम में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने अपनी आवाज से बांधा समां।
विज्ञापन
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी , एवं अंशिता चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात अचानक मौसम बदल गया। गर्जन के साथ तेज बारिश हुई। बारिश की बौछार के बीच मुक्ताकाशीय मंच पर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने फिल्म एक विलेन का हिट गाना ‘तेरी गलियां...’ गाना जैसे शुरू किया तो संगीत प्रेमियों का आनंद दोगुना हो गया।
विज्ञापन
उत्साहित लोग अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर अंकित को देखने के लिए लालायित दिखे। इसके बाद लगता है दिल तेरी शामत आई है, तू है की नहीं, सनम तेरी कसम... गानों की प्रस्तुति सुन फैंस अंकित...अंकित का शोर मचाने लगे। इसके पहले बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने मीडिया से बातचीत में वर्तमान समय को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का युग बताया।
विज्ञापन
इन लोगों ने भी दी प्रस्तुतियां
कहा कि आने वाले दिनों में तकनीक कला पर भारी पड़ेगी। मंगलवार की शाम को मुक्ताकाशीय मंच पर ओजस्वी बघेल ने नृत्य की प्रस्तुति, लोकल आर्टिस्ट दीपेश शर्मा, सूर्यांश पाठक ने बांसुरी वादन की प्रस्तुतियां दीं। संचालन सुधीर नारायण, विशेष्ठ शर्मा, श्रेया गोस्वामी आदि ने किया।
विज्ञापन