फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bollywood actress hema malini will be honored in Russia

रूस में होगा ड्रीम गर्ल का सम्मान, रसियन सिनेमा में आज भी छाई है ये फिल्म

Thu, 28 Sep 2017 04:36 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 28 Sep 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress hema malini will be honored in Russia
सीता और गीता - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमामालिनी रूस में राजकपूर साहब के बाद सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। उनकी डबल रोल वाली फिल्म सीता-गीता आज भी रसिया के सिनेमा हाल में चलती है। वहां शोले के बारे में पूछेंगे तो बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन सीता-गीता की कहानी तो हर किसी को रटी हुई है।
विज्ञापन


खुद हेमामालिनी सीता-गीता फिल्म को अपनी सबसे बेहतरीन फिल्म बताती हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में उन्होंने चुनौती भरे दो किरदार निभाए। एक किरदार सीधी लड़की का था जबकि दूसरा तेज तर्रार। लेकिन उन्हें खुशी है कि इस फिल्म को आज तक लोग सराहते हैं। सिनेमाहाल में देखने के लिए जाते हैं। 
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी का कहना है सीता-गीता फिल्म रूस में सबसे ज्यादा देखी जाती है। वहां के सिनेमाहाल आज भी इस फिल्म को दिखाते हैं। खास बात यह है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी इस पिक्चर का हर शो फुल जाता है। खुद सिनेमाहाल मालिकों ने यह बात हेमामालिनी को बताई थी। इन दिनों हेमा के गाए भजन भी रूस में खूब सुने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में भी रूस गई थीं हेमा

bollywood actress hema malini will be honored in Russia
hema malini
हेमा का कहना है कि रूस में या तो कभी राजकुमार साहब फेमस थे या फिर अब उनकी पहचान है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से वह अकेली ऐसी हैं जिन्हें रूस में होने वाले बड़े आयोजनों में बुलाया जाता है। वह जून में भी वहां गई थीं। रसियन फिल्म इंडस्ट्रीज अपने कार्यक्रमों में उन्हें बुलाती रहती है। उनकी कई फिल्मों को पहले भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

तीस सितंबर को रूस में हेमा को मिलेगा अवार्ड

bollywood actress hema malini will be honored in Russia
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
तीन दिन पहले ही मथुरा से वापस मुंबई गईं सांसद हेमामालिनी ने फोन पर बताया कि रसियन फिल्म ग्रुप एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है। यह ग्रुप इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत करेगा। कई दूसरे देशों के फिल्म सितारे भी इस आयोजन में पहुंच रहे हैं। 

लेकिन इंडिया से केवल उन्हें ही बुलाया गया है। इस दौरान उनकी सभी बड़ी फिल्मों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। सीता-गीता फिल्म इस आयोजन में प्रमुख हिस्सा रहेगी। वह 27 सितंबर को मुंबई से रूस के लिए रवाना हो गईं।

रूस में करेंगी मथुरा का गुणगान

सांसद का कहना है जब वह विदेशों में बताती हैं कि वह मथुरा से सांसद हैं तो लोग मथुरा के बारे में उनसे पूछते हैं। राधा और कृष्ण के बारे में जानकारी करते हैं। अब उन्हें जितना पता होता है वह बता देती हैं। वह खुद भी मथुरा की संस्कृति और कल्चर से लोगों को रूबरू कराती हैं। विदेशियों को मथुरा आने का न्योता भी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed