{"_id":"64101f24ba78d464ae07e633","slug":"bolero-rider-took-the-property-dealer-clue-not-found-till-night-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बोलेरो सवार कौन थे? हवा की तरह आए और प्रॉपर्टी डीलर को गाड़ी में डालकर ले गए, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बोलेरो सवार कौन थे? हवा की तरह आए और प्रॉपर्टी डीलर को गाड़ी में डालकर ले गए, दहशत में परिवार
Tue, 14 Mar 2023 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:45 PM IST
सार
ये मामला थाना ट्रांस यमुना के नरायच का है। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने पुलिस से अपहरण की शिकायत की है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना स्थित नरायच से एक प्रापर्टी डीलर को बोलेरो सवार उठाकर ले गए। पत्नी ने पति के अपहरण की आशंका जाहिर की। पुलिस से शिकायत की। इस पर उसकी तलाश की जा रही है। आशंका है कि उन्हें दूसरे जिले की पुलिस उठाकर ले गई हैं। हालांकि रात तक प्रापर्टी डीलर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मूलरूप से खंदौली के पीलीपोखर निवासी जितेंद्र की नरायच में दुकान है, वह प्रापर्टी डीलर भी हैं। सोमवार सुबह 11:30 बजे वो एक फैक्टरी में गए थे। उसे किराये पर देने के बारे में बात कर रहे थे। तभी बोलेरो में 5-6 लोग आए। वह जबरन अपने साथ ले गए। बोलेरो पर नंबर नहीं था। फैक्टरी मालिक ने जितेंद्र के भाई को फोन किया। इस पर पत्नी कीर्ति ने फोन किया। फोन स्विच ऑफ आया। ढाई बजे तक फोन नहीं लगने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का था। इस पर वहां की पुलिस आ गई। पुलिस ने तलाश की। सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें कार सवार नजर आ रहे हैं। कार पर नंबर नहीं लिखा है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश का कहना है कि तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान
पूर्व में पकड़ चुकी है पुलिस
थाना पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र के भाई से बात की गई थी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र को पूर्व में पुलिस ने पकड़ा था। उससे पूछताछ की थी। तब खंदौली में बैंक में लूट का मामला हुआ था। पिता की मौत के बाद से जितेंद्र परिवार से अलग रहता है। आशंका है कि उसे पुलिस लेकर गई है। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।