फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boiling oil poured on customers asking for salad, 3 scorched

Kasganj News: सलाद मांगने पर ग्राहकों पर डाला खौलता तेल, तीन झुलसे

Thu, 24 Nov 2022 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 10:57 PM IST
सार

 कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Boiling oil poured on customers asking for salad, 3 scorched
पीड़ित पहुंचे थाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी तुमरिया में बुधवार की रात ढाबा संचालक ने ढाबा पर खाना खाने आए तीन ग्राहकों के चेहरे पर खौलता तेल डाल दिया। जिससे ग्राहकों के चेहरे व गर्दन झुलस गई। घटना के पीछे एक बार सलाद दिए जाने के बाद दोबारा सलाद मांगना बताया जा रहा है। पीड़ितों ने ढाबा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

ये है मामला 

मानपुर नगरिया की दुर्गा कॉलोनी निवासी संजू सोलंकी, निखिल चौहान, दीपक विश्वास तुमरिया के पंकज राजपूत के ढाबा पर खाना खाने बुधवार की रात लगभग 8 बजे पहुंचे। संजू, निखिल और दीपक का कहना है कि ढाबा संचालक पंकज व अन्य कारीगर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने सलाद खत्म होने पर फिर से सलाद मांगी तो ढाबा संचालक ने फ्राई पेन में खोलता तेल लाकर उनके ऊपर डाल दिया, जिससे तीनों ही झुलस गए। उन्होंने अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: 26 साल पहले हुई हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास, देना होगा अर्थदंड
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट 

वहीं बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर आरोपी पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed