फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boildup the solid weste manegemenet plant in ksaganj by 6 coror

छह करोड़ रुपए की लागत से कचरे के प्रबंधन की तैयारी

Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
boildup the solid weste manegemenet plant in ksaganj by 6 coror
कासगंज। शहर से निकलने वाले कूड़े कचरे के प्रबंधन को छह करोड़ रुपये की लागत से योजना बनाई है। अब तक गांव हिम्मतपुर सही में प्लांट बनाने की योजना थी लेकिन अब कार्ययोजना में बदलाव किया गया है और यब प्लांट अब गांव झावर में बनेगा। प्लांट बनाने से पहले मिट्टी के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि मिट्टी उपजाऊ है या प्लांट के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की योजना तैयार की गई है। इसके तहत कासगंज, सोरों और गंजडुंडवारा नगर पालिका शहरों से निकलने वाले कूड़े कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा। मैनेजमेंट प्लांट तैयार होगा इस प्लांट का उद्देश्य है कि जो गीला कचरा होगा उसे अलग रिसाइकिल किया जाएगा और सूखे कचरे को अलग। इसके बाद कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इससे इस कचरे से प्रदूषण रुकेगा और फिर कंपोस्ट खाद से उपजाऊ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाएगी। इस प्लांट के लिए अब तक कासगंज क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर सही में कार्ययोजना बनाई गई थी, लेकिन अब वहां से यह प्रस्ताव हटा दिया गया है अब गांव झावर में भूमि का चयन किया गया है, लेकिन चयनित भूमि के अधिग्रहण से पहले मिट्टी के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं जिससे कि स्पष्ट हो सके की भूमि की उर्वरा शक्ति क्या है, इसमें जीवांश किस मात्रा में हैं। प्रथम दृष्टया नगर पालिका ने लगभग तय माना है कि यह भूमि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बनाई योजना, भेजा प्रस्ताव
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लवकुश गुप्ता अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने इस भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है और विचार करने के बाद अपनी कार योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। जिससे कि मिट्टी के नमूनों की रिपोर्ट आते ही इस पर अग्रिम प्रक्रिया शुरू हो सके।

आंकड़ों की नजर में
3 नगर पालिकाओं के कचरे का होगा प्रबंधन
6 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्लांट
2 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में प्लांट की बनाई कार्ययोजना
वर्जन
नगर पालिका कासगंज, सोरों और गंजडुंडवारा से निकलने वाले कूड़े कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा और फिर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कंपोस्ट खाद तैयार होगी। फिलहाल प्लांट बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है और मिट्टी के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लवकुश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed