{"_id":"69a9ee54b94fbd44400679f1","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-yamuna-on-holi-found-after-24-hours-agra-news-c-25-1-agr1034-1003387-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होली पर यमुना में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होली पर यमुना में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
सार
बल्केश्वर घाट पर बुधवार को मित्रों संग नहाने गया नीरज (18) डूब गया। मित्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे परिजन ने गोताखोरों की मदद से तलाश की।
विज्ञापन
यमुना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर घाट पर बुधवार को मित्रों संग नहाने गया नीरज (18) डूब गया। मित्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे परिजन ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। शव बृहस्पतिवार को 24 घंटे बाद मिल सका।
लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी मुकेश कश्यप का बेटा नीरज उर्फ वंशी होली पर बुधवार दोपहर 12 बजे अपने तीन मित्रों के साथ चिरंजीलाल बगीची के सामने यमुना में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। मित्र मनीष, सौरभ और रवि ने बचाने का बहुत प्रयास किया। मगर पानी गहरा होने से नहीं बचा सके। तीनों ने मोहल्ले में आकर शोर मचाया।
सूचना पर पुलिस ने गोताखोर बुलाए। बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे चीनी का रोजा के पास नीरज का शव मिला। पिता चाट का ठेला लगाते हैं। वह तीन भाइयों में मंझला था। त्योहार पर हादसे से पूरा परिवार गमगीन है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन