फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of young man who came home for Holi found hanging from a noose in forest

Agra: होली पर घर से बुलाकर ले गए दोस्त...फिर जंगल में मिली युवक की लाश, परिवार में मच गया कोहराम

Sun, 16 Mar 2025 10:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Mar 2025 10:01 AM IST
सार

होली पर दोस्त युवक को ले गए। इसके बाद जंगल में उसकी लाश मिली। परिवार में चीत्कार मच गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
body of young man who came home for Holi found hanging from a noose in forest
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में होली मनाने बुआ के घर आए हलवाई का शव शनिवार को यमुना किनारे जंगल में फंदे से लटका मिला। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी नहीं निकली है।
विज्ञापन


गुलाब नगर, तेज नगर काॅलोनी निवासी प्रेम यादव (27) जबलपुर में हलवाई थे। होली पर घर आए थे। चचेरे भाई अजीत यादव ने बताया कि प्रेम शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गोकुलनगर के पास बुआ के घर गए थे। शाम तक न लौटने पर तलाश शुरू की। गोकुलनगर के पास यमुना किनारे जंगल में पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर परिजन जंगल पहुंचे और शिनाख्त की।
विज्ञापन


गले में कार्टन पैक करने वाली प्लास्टिक की पतली रस्सी का फंदा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेम के भाई अनुज यादव ने हत्या की तहरीर दी थी। तहरीर में रिंकू बघेल, दीपक और सचिन को नामजद किया है। हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला खुदकुशी का नहीं निकला है। पुलिस हत्या मानकर ही चल रही है। परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रेम यादव की दीपक और सचिन से पुरानी रंजिश है। दोनों ने रिंकू बघेल की मदद से प्रेम को घर से बुलाया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed