फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of young man was found hanging in drug de-addiction centre in Agra

UP: नशा मुक्ति केंद्र में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, एक दिन पहले ही कराया था भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Sep 2025 04:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 11 Sep 2025 04:41 PM IST
सार

आगरा में नशा मुक्ति केंद्र में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक शराब पीने का आदी था। उसे एक दिन पहले ही केंद्र पर परिजन लेकर आए थे।

विज्ञापन
body of young man was found hanging in drug de-addiction centre in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजगंज के बरौली अहीर में बृहस्पतिवार को जिला नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे बुधवार को परिजन भर्ती कराकर गए थे। घटना की जानकारी पर परिजन ने हंगामा किया। कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि युवक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में अकेले ही बाथरूम जाता नजर आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव नाैबरी में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। नगला मेवाती निवासी इरफान (27) मजदूरी करता था। उसके भाई शाहिद ने बताया कि इरफान शराब पीने का आदी था। उसे 1 महीने पहले केंद्र में भर्ती कराया था। शराब पीना बंद करने पर घर ले गए थे। मगर फिर से शराब पीने लगा। बुधवार सुबह उसे दोबारा लेकर आए। भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार को उसकी मृत्यु की जानकारी मिली। इस पर पुलिस भी पहुंच गई। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि दोपहर में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की आत्महत्या की जानकारी मिली थी। इस पर जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। उसमें पता चला कि इरफान अकेला ही ताैलिया लेकर बाथरूम में जाता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वो दरवाजे पर तौलिये से लटका हुआ मिला।

परिजन ने केंद्र अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि कर्मचारी सतर्क होते तो वो ऐसा नहीं कर पाता। नशा मुक्ति केंद्र के अधीक्षक राकेश पाल ने बताया कि इसका संचालन जिला मद्य निषेध विभाग करता है। जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें-तस्वीरें: यमुना का इतना भयानक रूप...47 साल पुराना टूटेगा रिकॉर्ड, 24 गांव जलमग्न, मंदिर तक जल समाधि में तब्दील
 

परिवार में मचा कोहराम
घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इरफान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजन का कहना था कि वह लोग इमरान की आदत सुधारना चाहते थे। इसके लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र लेकर आए थे। मगर वो पूरी तरह से ठीक तो नहीं हो सका। उसकी जान चली गई। कर्मचारियों ने लापरवाही की है। इस मामले में वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

पहले भी जा चुकी जान
शहर में किसी नशा मुक्ति केंद्र में पहली बार किसी की जान नहीं गई। इससे पहले भी लोगों की जान जा चुकी है। कई निजी संस्थाएं इनका संचालन कर रही है। रुनकता में एक युवक की माैत के बाद हंगामा हुआ था। कालिंदी विहार में भी जान जाने पर लोगों ने बवाल किया था। इस मामले में पुलिस के साथ संबंधित विभाग ने कार्रवाई की थी। अब एक और केंद्र में घटना सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed