{"_id":"698383f3a2885e86ae009396","slug":"body-of-young-man-found-under-bridge-in-agra-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बरात में गए युवक का पुल के नीचे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बरात में गए युवक का पुल के नीचे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 04 Feb 2026 11:08 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:08 PM IST
सार
आगरा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के खारी नदी के पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान एकता थाना क्षेत्र के गंगरौआ गांव निवासी राहुल के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि राहुल मंगलवार की रात किसी परिचित की बरात में जाने की कहकर निकला था।
खारी नदी पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त शमसाबाद अमीषा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान विभाग (फोरेंसिक टीम) को भी मौके पर बुलाया गया।
विधि विज्ञान विभाग की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।