{"_id":"6ad65b109be2a59f3b060cb4","slug":"body-of-young-man-found-hanging-from-tree-at-government-office-in-agra-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सरकारी कार्यालय में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिवार से रहता था अलग; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सरकारी कार्यालय में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिवार से रहता था अलग; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
सार
आगरा में एक सरकारी कार्यालय में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
आगरा के पुलिस लाइन मार्ग स्थित सरकारी कार्यालय के परिसर में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि रात तकरीबन 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अपर आयुक्त वित्त एवं राजस्व के कार्यालय परिसर में पेड़ पर एक युवक फंदे पर लटका हुआ है। इस पर थाना शाहगंज की फोर्स पहुंच गई। युवक को फंदे से उतारा गया। उसके कपड़ों की तलाशी ली गई। उसके पास से एक पर्ची मिली, जिस पर नाम और पता लिखा था। उसकी पहचान 18 वर्षीय भारत पाठक के रूप में हुई। उसके पिता कन्हैयालाल घुड़सवार पुलिस में कार्यरत थे। मार्च में उनकी मृत्यु हो गई थी।
सूचना पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि बेटा कुछ समय पहले भाई का लैपटॉप लेकर घर से निकल गया था। तब से ही अलग रह रहा था। वह नौकरी करके ही अपना जीवन यापन कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की? इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।