फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of woman missing for five days found hanging from a tree

Agra News: पांच दिन से लापता महिला का शव पेड़ से लटका मिला

Mon, 17 Jun 2024 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Body of woman missing for five days found hanging from a tree
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बजीरपुर में शनिवार की देर सायं पांच दिन पूर्व लापता महिला का शव काली नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई ने बहनोई पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की मौत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के बजीरपुर गांव में शनिवार की रात काली नदी के किनारे पेड़ पर महिला का शव लटका मिला। ग्रामीण मुरारी लाल ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया गया। बाद में महिला की शिनाख्त उसके भाई ने नीरज ने नेकसी देवी (28) पत्नी लटूरी सिंह निवासी बरीखेड़ा के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के भाई नीरज ने बताया कि बहनाेई लटूरी सिंह ने 11 जून को घर पर फोन किया था और कहा था कि आपकी बेटी किसी के साथ चली गई है। उसका आरोप है कि उसकी बहन का पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट के दौरान ही उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रामवकील सिंह ने बताया कि महिला का शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका के भाई नीरज ने बताया कि उसकी बहन नेकसी देवी की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा अंशु (7) और छोटा भानु (5) वर्ष का है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed