{"_id":"6aa796b368efa0849d02989d","slug":"body-of-teenage-girl-missing-from-fair-found-hanging-from-noose-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से लापता नाबालिग की मिली लाश: किशोरी की तलाश में जुटे थे परिजन, खेत में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले से लापता नाबालिग की मिली लाश: किशोरी की तलाश में जुटे थे परिजन, खेत में फंदे पर लटका मिला शव
Mon, 14 Sep 2026 12:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:09 PM IST
सार
किशोरी रविवार को मेला देखने के लिए घरे से गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं लाैटी। परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह किशोरी का शव खेत में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के गांव नदीम में रविवार को मेला से लापता हुई कशोरी का शव पेड़ से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव नदीम में निनुआ राम का परिवार रहता है। उनकी पांच बेटियां थीं, जिसमें चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री कृष्णा 16 वर्ष की थी। दो पुत्र देवेन्द्र व एक छोटा भाई विवाहित है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में पुराने बाबू महाराज का रविवार को मेला लगा था, जिसे देखने के लिए देर शाम कृष्णा घर से निकली थी।
काफी समय तक जब किशोरी वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। भाई देवेन्द्र ने थाना सैंया में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब लोग खेतों की ओर शौच के लिए गए थे, तभी किशोरी के शव को पेड़ से लटका देखा। परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।