{"_id":"668657d73e142fb9780fb0a8","slug":"body-of-married-woman-found-on-railway-track-in-agra-she-married-one-and-half-months-ago-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शाम को खाना खाकर सोई, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शाम को खाना खाकर सोई, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 04 Jul 2024 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:35 PM IST
सार
नवविवाहिता शाम को खाना खाकर सोई और सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। अभी डेढ़ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह नवविवाहिता का शव ट्रैक पर क्षत-विछत मिला। माना जा रहा है कि विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। घटना के पीछे का कोई कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर जिले के खिल्ली गांव निवासी धन सिंह ने बेटी आशा देवी (20) की शादी आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी रामवीर सिंह के साथ 10 मई 2024 को की थी। परिजन के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10 बजे आशा खाना खाकर सो गई थी। पति रामवीर ने सुबह देखा वह बिस्तर पर नहीं थी। काफी देर तक घर में कहीं नहीं दिखने पर परिजन खोजबीन में जुटे।
विज्ञापन
भोर में करीब 4 बजे उसका शव टपरा चौकी के पास आगरा-झांसी रेलवे लाइन पर मिला। पति रामवीर सिंह पेंटिंग का कार्य करता है। सूचना पर मायकेवाले भी आ गए। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन