{"_id":"6ad60a3fc90d7e0b2e0d4836","slug":"body-of-four-year-old-girl-found-in-a-well-near-a-devi-pandal-in-agra-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पंडाल के पास मिली मासूम की लाश: आरती के दाैरान गायब हुई थी चार साल की बच्ची, कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी पंडाल के पास मिली मासूम की लाश: आरती के दाैरान गायब हुई थी चार साल की बच्ची, कुएं में मिला शव
Mon, 19 Oct 2026 05:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:47 PM IST
सार
आगरा में देवी पंडाल से मासूम लापता हो गई। रातभर बच्ची की तलाश की। सोमवार को पंडाल के पास बने कुएं को खाली कराया गया तो बच्ची का शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में ग्राम उन्देरा में रविवार शाम को देवी पंडाल में आरती के लिए गई चार वर्षीय बालिका लापता हो गई। सोमवार दोपहर मंडप के निकट ही स्थित एक कुएं में बालिका का शव मिलने से कोहराम मच गया ।
ग्राम उन्देरा निवासी कल्याण सिंह की चार वर्ष की बालिका कीर्ति रविवार को शाम सात बजे गांव में ही देवी पंडाल में आरती के दौरान पूजा के लिए गई हुई थी। देर रात्रि तक बालिका के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी।
रविवार रात से सोमवार तक खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर पंडाल के पास में ही स्थित एक कुएं में शक होने पर कुएं का पानी पंप सेटों से बाहर निकाला गया। पानी कम होने पर बालिका दिखाई दी। जब बालिका को कुएं में से बाहर निकाला गया तो उसकी सांस थम चुकी थी।घटना से गांव में कोहराम मचा रहा। परिजनों द्वारा बालिका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस द्वारा बालिका के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।