फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of a woman found in house, suspicion of murder and harassment in eta

Etah Murder News: चारपाई पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, घर में थी अकेली; शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Mon, 28 Apr 2025 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

Etah Women Murder Case: यूपी के एटा में चारपाई पर महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। परिजन ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Body of a woman found in house, suspicion of murder and harassment in eta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

Etah Murder News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। महिला की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। परिजन ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना निधौली कलां इलाके के एक गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में चारपाई पर मिला। परिजन ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वैड टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गईं हैं।
विज्ञापन


मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को परिवार में एक शादी थी। लड़के की बरात में शामिल होने गए थे। 40 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली रह गई थी। रविवार सुबह जब शादी से घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोग भी घर के बाहर आ गए। बेटा पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर गया। वहां की स्थिति को देखकर उसकी चीख निकल गई। घर के आंगन में चारपाई पर उसकी मां का शव पड़ा हुआ था।
 

पति ने बताया कि पत्नी के शरीर से आधे कपड़े गायब थे और गले व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने पत्नी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की है। बताया कि बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करता है। 25 मई को उसका विवाह होना है। 

 

मां की मौत के बाद अब उस घर में शादी की खुशियों की जगह मौत का मातम पसर गया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed