फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body is breaking due to fever, cough is bothering me

Agra News: बुखार से टूट रहा बदन, खांसी कर रही परेशान

Sun, 13 Apr 2025 10:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Body is breaking due to fever, cough is bothering me
कासगंज। जिले में मौसम का असर शहर से लेकर गांव देहात तक लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार से बदन टूट रहा है। खांसी लोगों को परेशान कर रही है। सांस में दिक्कत, त्वचा, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर पर 54 मरीज पहुंचे। मरीजों ने बुखार, सर्दी, खांसी पेट में दर्द सहित अन्य दिक्कत लेकर मरीज आए। आयुष चिकित्सक डॉ. सीमा वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 115 मरीज पहुंचे। नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों का आयोजन हुआ। मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, त्वचा, पेट सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित होकर मरीज पहुंचे। इसके अलावा शुगर, बीपी की मरीजों ने जांच कराई। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed