फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bodies of three medical students drowned in Ganga found

आगरा: गंगा में डूबे तीन मेडिकल छात्रों का शव मिला

Sun, 19 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bodies of three medical students drowned in Ganga found
कासगंज। बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के तीन छात्र शनिवार को कछला गंगा घाट पर गहरे पानी में डूब गए , उनके शव रविवार को दोपहर में उतराया देख एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने गंगा नदी से बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन भी गंगा घाट पर पहुंच गए। यह हादसा रविवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ था। जब छात्र अंकुश निवासी भरतपुर, प्रमोद यादव निवासी गोरखपुर, नवीन सेंगर निवासी हाथरस, पवन यादव निवासी बलिया, जय मौर्य निवासी जौनपुर महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने के दौरान पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने अंकुश और प्रमोद को बचा लिया। जबकि छात्र जयमौर्य, नवीन सेंगर और पवन यादव नदी में लापता हो गए। बदायूं प्रशासन ने शनिवार को स्थानीय गोताखोरों को तलाश के लिए लगाया इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने भी सर्च अभियान चलाया। इसके बाद अंधेरा होने पर बंद हो गया। रविवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया जहां कछला गंगा घाट पर छात्रों का शव उतराया मिला। शव कब्जे में लेकर बदायूं पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed