फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boating done to Gaurang Prabhu at Chandrodaya Mandir

Mathura: चंद्रोदय मंदिर में आयोजित हुआ दंड महोत्सव, नित्यानंद गौरांग महाप्रभु को भक्तों ने कराया नौका विहार  

Mon, 13 Jun 2022 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 03:15 PM IST
सार

गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी को पनीहाटी चिड़ा दही महामहोत्सव का आयोजन होता है। ये महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। 

विज्ञापन
Boating done to Gaurang Prabhu at Chandrodaya Mandir
नित्यानंद गौरांग महाप्रभु को भक्तों ने कराया नौका विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा वृंदावन में गौड़ीया वैष्णव संप्रदाय में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी को पनीहाटी चिड़ा दही महामहोत्सव रविवार को स्वामी भक्ति वेदांत मार्ग स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

विज्ञापन

मंगला आरती के साथ शुरू हुआ महोत्सव 

प्रात: मंगला आरती से शुरू हुए इस महामहोत्सव में भगवान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र की धूप आरती, नवीन पोशाक धारण, छप्पन भोग, पालकी उत्सव, फूलबंगला, पुष्प महाभिषेक एवं नौका विहार आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की श्रृंखला में संध्या बेला में मंदिर के भक्तों द्वारा नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु के श्री विग्रह को पालकी द्वारा मंदिर प्रांगण स्थित कल्याणी पर लाया गया, जहां नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु ने कल्याणी के पावन जल में डुबकी लगाई। इसके पश्चात नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु के श्रीविग्रह का पुष्प महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। 

विज्ञापन

गौरांग महाप्रभु का प्राप्त किया शुभाशीष  

इस दौरान निताई गौरांग को बहुत ही आकर्षक वस्त्र एवं विशेष रूप से तैयार की गई, पुष्पों की माला से सजाया गया एवं उन्हें नौका विहार के लिए ले जाया गया। जहां भक्तों ने भगवान के श्री विग्रह पर हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि के मध्य पुष्प अर्पित कर नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु का शुभाशीष प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाआरती का आयोजन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में भक्तों द्वारा नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु की महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भक्तों को विशेष रूप से निर्मित दही चिड़ा का प्रसाद प्रदान किया। इस उत्सव का आनंद भारत के विभिन्न राज्यों के भक्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्राप्त किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed