फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Board of studies for vocational courses from December 2

वोकेशनल पाठ्यक्रमों की बोर्ड ऑफ स्टडीज दो दिसंबर से

Sat, 27 Nov 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Board of studies for vocational courses from December 2
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाए जाने के लिए वोकेशनल पाठ्यक्रम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन दो दिसंबर से बोर्ड ऑफ स्टडीज कराने की तैयारी कर रहा है। पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के बाद ही कॉलेज पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

स्नातक स्तर पर चार सेमेस्टर में वोकेशनल पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने हैं। प्रत्येक सेमेस्टर में तीन क्रेडिट के पाठ्यक्रम होंगे। कॉलेजों में प्रवेश हो रहे हैं। कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सेेमेस्टर परीक्षा कराई जानी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके लिए केंद्र निर्धारण की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जबकि तक छात्रों को कौन से वोकेशनल पाठ्यक्रम पढ़ने हैं, वह विश्वविद्यालय तय नहीं कर पाया है। जिन कॉलेजों में पहले से वोकेशनल पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे थे, उनको भी बोर्ड ऑफ स्टडीज में रखकर मानक के अनुरूप ही निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाए भी 20 दिन से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह का कहना है कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में समिति की एक बैठक हो चुकी है। अगले हफ्ते डीन की बैठक भी कराई जाएगी। दो दिसंबर से बोर्ड ऑफ स्टडीज कराने की तैयारी है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में वोकेशनल पाठ्यक्रमों को निर्धारित कर दिया जाएगा। वोकेशनल पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव कॉलेज अभी तक भेजते रहे, इससे बोर्ड ऑफ स्टडीज कराने में कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed