फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Board Examination: Only half the schools have data online.

बोर्ड परीक्षा: अभी आधे विद्यालयों का डाटा ही हो सका है ऑन लाइन

Thu, 27 May 2021 09:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: Only half the schools have data online.
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने के लिए अभी तक शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन परीक्षार्थियों के डाटा को ऑन लाइन करने का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी तक लगभग आधे विद्यालयों का डाटा ऑनलाइन हो सका है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षा टल जाने के बाद परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने की अटकलें जोरों पर है। इन अटकलों को बल उस समय और मिल गया जब पहले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की छमाही परीक्षा का डाटा ऑनलाइन कराया गया फिर कक्षा 9 का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन हुआ। यह कार्य पूरा हो जाने के बाद शासन के निर्देश पर कक्षा 12 के परीक्षार्थियों का छमाही एवं कक्षा 11 का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई। कक्षा 12 के परीक्षार्थियों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए परिषद से 28 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। यह समय शुक्रवार को समाप्त होने जा रहा है। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 296 स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में से 134 में इंटर तक की शिक्षा व्यवस्था है। इन विद्यालयों के 17004 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इंटर के अभी 60 विद्यालयों का डाटा ऑनलाइन होना शेष रह गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने को अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन शासन के निर्देश पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का डाटा ऑन लाइन हो चुका है। इंटर के परीक्षार्थियों का डाटा ऑनलाइन करने का कार्य तेजी से चल रहा है। समय से कार्य पूरा हो जाएगा। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed