फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   board exam kasganj centre

बोर्ड परीक्षा: 24 विद्यालय केंद्र बनवाने की लगा रहे जुगत

Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
board exam kasganj centre
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए प्रस्तावित की गई सूची में नाम न आने से विद्यालयों के संचालक अपने विद्यालय को केंद्र बनवाने के लिए जुगत बिठाने लगे हैं। ऐसे 24 विद्यालय अब तक अपना दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद ने 67 विद्यालयों की प्रस्तावित सूची जारी की। इस सूची में तीन शासकीय, 24 शासकीय सहायता प्राप्त और 40 वित्त विहीन विद्यालय को स्थान मिला। इसके बाद तमाम विद्यालय ऐसे रह गए जो अपने विद्यालय को केंद्र बनवाना चाहते थे, लेकिन सूची में नाम न आने से मायूस रह गए। परिषद ने प्रस्तावित सूची पर विद्यालयों को दावे आपत्ति का समय दिया है। दावे के लिए मिले समय के बाद ऐसे विद्यालय सक्रिय हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने विद्यालय को केंद्र बनवाने के लिए दावे करने शुरू कर दिए। अब तक ऐसे 24 विद्यालयों ने अपने दावे ऑनलाइन करने के साथ ही हार्डकॉपी व केंद्र बनाने के लिए साक्ष्य आदि जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दिए हैं। इसके अलावा 7 अन्य विद्यालयों ने भी अपनी आपत्तियां सूची पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

केंद्र की प्रस्तावित सूची पर दावे आपत्ति प्राप्त हो रहे हैं। इनका निस्तारण करने के लिए जो समय परिषद से निर्धारित किया गया है उस समय के भीतर निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed