फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blood from anus can be a sign of intestinal cancer definitely get checked by a specialist

Health News: मलद्वार से खून...आंत के कैंसर का हो सकता है संकेत, विशेषज्ञ से जांच जरूर करा लें

Sun, 20 Oct 2024 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 09:11 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजी-पेट रोग के कैंसर में रोबोटिक सर्जरी की जानकारी दी गई। इस दौरान ये भी बताया गया कि मलद्वार से खून आना, ये न समझें कि बवासीर ही है। इसकी जांच जरूर करा लें।

विज्ञापन
Blood from anus can be a sign of intestinal cancer definitely get checked by a specialist
कैंसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ‘यूरोलॉजी और पेट रोग के कैंसर में रोबोटिक सर्जरी’ के बारे में व्याख्यान हुए। मुख्य वक्ता दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. मनीष जैन ने कहा कि मलद्वार से खून आ रहा है, जरूरी नहीं है कि वो बवासीर हो, आंत के कैंसर का भी लक्षण है। ऐसे में विशेषज्ञ से जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन


डॉ. मनीष जैन ने कहा कि यूरोलॉजी और पेट रोग के कैंसर में रोबोटिक सर्जरी से आसानी होती है। अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच बनती है। घाव कम होता है और मरीज जल्द ठीक होता है।
विज्ञापन

रोबोटिक सर्जन डॉ. करण रावत ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से चीरा छोटा लगाने से 5-6 चम्मच रक्तस्राव ही होता है। जख्म कम होने से मरीज जल्द ठीक होता है। रोबोटिक सर्जरी से कैंसर के जख्म की सटीक सर्जरी हो पाती है, इससे दोबारा होने का खतरा काफी कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानियां ने कहा कि फास्टफूड, तले हुए भोजन लंबे समय तक करने से पेट रोग के कैंसर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. जेपी सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed