फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood donate by youth

तोड़ा दिया भ्रम, नई पीढ़ी ने दिखाया दम

Mon, 15 Jun 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
blood donate by youth
आगरा। छत्ता बाजार निवासी पीयूष शर्मा अपने
विज्ञापन
बेटे आयूष(18) को लेकर रक्तदान को पहुंचे। खुद बीमार थे, सो उनके बेटे ने रक्तदान किया। बोले, बीते साल बड़े बेटा आकाश हादसे में जल गया था। तब दूसरों के रक्त से बेटे की जान बची। अब बारी हमारी है। हम ही रक्तदान नहीं करेंगे तो फिर भला कौन हमारी जरूरत पर साथ देगा। यही भाव लेकर तमाम लोग कैंप पहुंचे और रक्तदान किया। खास बात रक्दातन में नारी शक्ति ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्थानाें पर शिविर लगाया गया। एसएन मेडिकल कालेज में 31 यूनिट, जिला अस्पताल में 18 यूनिट और अमर उजाला कार्यालय में 65 यूनिट रक्तदान महादानियों ने किया। कुल 114 यूनिट रक्त एसएन मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक में स्टॉक किया जाएगा। इससे लावारिस, दुर्घटना में घायल, कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती जैसे मरीजाें की रक्त की जरूरत को पूर किया जाएगा। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है। कैंप में डा. हरेंद्र यादव, डा. उमंग अग्रवाल, डा. जॉनी गुप्ता, प्रमोद कुमार, दामोदर, अनुराग, मुनेश, बद्रीनाथ का सहयोग रहा। एसएन में डा. नीतू चौहान, डा. उपमा और डा. शिल्पी रहीं। जिला अस्पताल में डा. आरएस शुक्ला, डा. आनंद वर्मा, डा. नरेंद्र शर्मा, डा. नाहर सिंह, हर्षिता, सुरजीत रहे।

पापा, मैं 18 साल का हो गया
नगलापदी के दीपक 18 साल पूरे कर चुके हैं। अमर उजाला में कैंप की खबर पढ़ी तो उन्होंने पापा से कहा कि मैं 18 साल का हो चुका हूं और रक्तदान करने जा रहा हूं, कृष्णमुरारी अग्रवाल ने भी बेटे की सोच को सराहा। रुनकता के सौरभ ने भी जोश दिखाया। 18 साल पूरे होते ही उन्हाेंने पहली बार ब्लड डोनेट किया।

परिवार के साथ आए
- रक्तदान के लिए पति-पत्नी, बहन-भाई और पिता-पुत्र साथ में ब्लड देने आए। कैलाशपुरी निवासी देवेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका ने एक साथ ब्लड डोनेट किया। ऐसे ही आम्रपाली और अंजलि सिंह रहीं। कमला नगर की दोनाें बहनें पहले भी रक्तदान कर चुकी हैं। सिकंदरा के तुषार लुम्बा और वरुण लुम्बा भी जिंदगी बचाने की इस मुहिम में शामिल हुए। नेहरू नगर के विवेक अपने पिता मनोज के साथ रक्तदान करने पहुंचे।

हम भी जिंदगी बचाएंगे
- आवास विकास कॉलोनी निवासी विनोद यादव सेना से छुट्टी पर आए हुए हैं। शिविर की सूचना पाकर वह भी ब्लड देने के लिए जाने लगे, तो पत्नी अर्चना भी उनके साथ चल दीं। यह देख 18 साल पूरे कर चुके अमन कहां पीछे रहते। बोले, पापा, आप देश तो हम लोगों की जिंदगी बचाएंगे।

सेवा प्रकल्प भी आगे आया
- सेवा प्रकल्प ने लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान किया। यहां 31 यूनिट रक्त जमा हुआ। इससे पहले भारत माता चित्र पर माल्यार्पण कर कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप में अविनाश राणा, अजय अवस्थी, अनुराधा भाटिया, सोनू मित्तल, संतोष गुप्ता, स्वदेश विकल, मनीष अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed