फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   block prmukh

ब्लॉक प्रमुख मैनुपरी के मामले में निदेशक को फिर भेजा गया पत्र

Mon, 14 Dec 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
block prmukh
मैनपुरी। ब्लॉक प्रमुख मैनपुरी के पद पर बने रहने के मामले में डीपीआरओ ने एक बार फिर पंचायती राज विभाग के निदेशक को पत्र भेज कर मार्गदर्शन मांगा है। इससे पहले भी वह एक बार पत्र भेज चुके हैं लेकिन उसका जवाब नहीं आया था। दूसरी ओर इसी माह ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

दो माह पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह और विवेक कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बताय था कि क्षेत्र पंचायत मैनपुरी के पद पर चुने गए यश यादव नियम विरुद्ध पद पर बने हुए हैं। ताबेपुर ग्राम पंचायत से यश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे, लेकिन चार साल पहले ही ये ग्राम पंचायत नगर पालिका में शामिल हो गई, इसके बाद उनका पद भी समाप्त हो गया। जिलाधिकारी ने मामले में डीपीआरओ स्वामीदीन को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मामले में विभाग की ओर से निदेशक पंचायती राज को 18 नवंबर 2020 को पत्र भेजकर डीपीआरओ ने मार्गदर्शन मांगा था। लगभग एक माह का समय बीतने के बाद भी पत्र का जवाब नहीं आया। इस पर सोमवार को एक बार फिर जिला पंचायत राज अधिकारी ने निदेशक के लिए अनुस्मारक भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। अगर मार्गदर्शन नहीं मिलता है तो विभाग के लिए निर्णय लेना कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर को खत्म हो रहा है कार्यकाल
वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। तभी यश यादव को क्षेत्र पंचायत प्रमुख मैनपुरी चुना गया था। ऐसे में उनका कार्याल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। शिकायकर्ताओं का कहना है कि विभाग जान बूझकर इसमें देरी कर रहा है, ताकि कार्यकाल समाप्त हो जाए और कार्रवाई न करनी पड़े

मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर निदेशक से मार्गदर्शन मांगा गया था। एक माह बाद भी जवाब न मिलने पर दोबारा अनुस्मारक भेजा गया है। जल्द ही मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। इसके अनुसार की कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed