फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block chief election: BJP-SP reputation at stake

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: दांव पर लगी भाजपा-सपा की प्रतिष्ठा

Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Block chief election: BJP-SP reputation at stake
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जिला पंचायत के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव की भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदार कुर्सी पाने के लिए दांव-पेंच चला रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लालच देने का काम भी शुरू हो चुका है। ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कब्जा जमाने की होड़ में तमाम दावेदारों के साथ ही भाजपा और सपा की साख भी दांव पर है। अपनी-अपनी साख बचाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में नौ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा और सपा के बीच जंग है। हालांकि नारखी, टूंडला ब्लॉक में सबसे ज्यादा ऊहापोह की स्थिति है। नारखी से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पद की महिला दावेदार के पति का दावा है कि वह अभी तक 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल कर चुके हैं। बीडीसी सदस्यों के प्रमाणपत्र भी उन्होंने जुटा लिए हैं। वहीं नारखी में ही भाजपा के एक और दावेदार ताल ठोंकने को तैयार बैठे हैं। दोनों प्रत्याशियों में इस समय 36 का आंकड़ा बताया जाता है। इधर, टूंडला से भाजपा के टिकट के एक प्रबल दावेदार भी 85 बीडीसी सदस्यों का समर्थन जुटाने का दावा कर रहे हैं तो फिरोजाबाद के 115 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से एक प्रत्याशी 80 बीडीसी सदस्यों का दावा कर रहा है। भाजपा और सपा के टिकट दावेदार अपनी अपनी जीत का प्रबल दावा कर रहे हैं। जसराना, हाथवंत, अरांव, शिकोहाबाद, मदनपुर ब्लाक की स्थिति भी अब सत्ता पक्ष के साथ जाते दिख रही हैं।
विज्ञापन

टिकट उसी का फाइनल जिसके पास बहुमत
भाजपा पार्टी के सूत्रों की मानें तो भाजपा टिकट देने में फूंक फूंककर कदम रख रही है। पार्टी हाईकमान से इशारा मिलने के बाद माना जा रहा है कि पार्टी बहुमत जुटा लेने वाले प्रत्याशी को ही अपना समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों का नाम घोषित करेगी। पार्टी ब्लॉक प्रमुख में सभी नौ सीटें जीतेगी। विरोधियों को परास्त करने के लिए हम तैयार हैं।

मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी
भाजपा जिलाध्यक्ष
सपा जिला पंचायत की तैयारी पूरी दमखम से कर रही हैं। अभी ब्लॉक प्रमुख के लिए केवल फिरोजाबाद ब्लॉक पर ही प्रत्याशी घोषित किया गया है। जल्द ही अन्य ब्लॉकों में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
डॉ. दिलीप यादव, सपा एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed