फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blade Attack on Woman: Public Road Assault Leaves Face Severely Injured

UP: बीच सड़क पर महिला पर किया हमला, ब्लेड से काट डाला चेहरा; प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर किया ये हश्र

Wed, 23 Apr 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 09:22 AM IST
सार

महिला को बीच सड़क पर प्रेम का प्रस्ताव दिया। उसने जब मना करि दिया, तो आरोपी ने ब्लेड से चेहरे पर वार करना शुरू कर दिए। महिला खून से लहूलुहान हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Blade Attack on Woman: Public Road Assault Leaves Face Severely Injured
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लोहामंडी-जयपुर हाउस रोड पर युवक ने मंगलवार शाम को छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। चीखें पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई लगाने के बाद थाना लोहामंडी पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 

नगर निगम में संविदा पर काम करते हैं दोनों
मोहनपुरा वाल्मीकि बस्ती, रकाबगंज का रहने वाला विष्णु वाल्मीकि नगर निगम में संविदा पर काम करता है। यहां लोहामंडी इलाके की रहने वाली एक महिला भी काम करती है। उसके चार बच्चे हैं। विष्णु भी शादीशुदा है। पुलिस का कहना है कि विष्णु से पहले महिला की बातचीत होती थी, लेकिन बाद में उसकी हरकतों को देखकर बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह महिला को परेशान करने लगा। 

ये भी पढ़ें -  Gold Price: सोना इतिहास में पहली बार हुआ इतना महंगा, 10 ग्राम की कीमत एक लाख रुपये के पार; जानें कब होगा सस्ता


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात से नाराज हो गया विष्णु
उसने कई बार महिला के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा मगर महिला ने उसे फटकार दिया। इससे विष्णु नाराज हो गया। शाम करीब चार बजे महिला नगर निगम से लौट रही थी। जयपुर हाउस रोड पर विष्णु ने उसे रोकने की कोशिश की मगर उसने नहीं सुनी। इसके बाद आरोपी ने ब्लेड निकालकर उसके चेहरे पर कई वार किए। इससे महिला लहूलुहान हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें -  JD Vance Agra Visit: उप राष्ट्रपति के स्वागत में चमके मार्ग, पर मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं देंगे बच्चे
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि आरोपी महिला को कई दिन से परेशान कर रहा था। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed