फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blackmarketing rice recovered

कालाबाजारी के लिए ले जाने को लोड हो रहा 250 कुंतल सरकारी चावल पकड़ा

Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
blackmarketing rice recovered
टूंडला में छापेमारी के दौरान जिला खाद्य अधिकारी स्वीटी कुमारी व टीम - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कोरोना काल में सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन दे रही है। लेकिन माफिया सरकारी राशन की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं। मंगलवार मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक मकान से 350 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा है। जहां से सरकारी चावल को कालाबाजारी के लिए कैंटर में लोड किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का है। फिरोजाबाद रोड स्थित नवविकसित कालोनी गोल्डन सिटी से सरकारी चावल की कालाबाजारी के बारे में मुखबिर ने जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी को सूचना दी। मुखबिर की सूचना वह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश कुमार व खाद्य निरीक्षक राजवीर सिंह आदि की टीम सहित गोल्डल सिटी स्थित सीमा देवी पत्नी विशाल सिंह के मकान पर छापेमारी की। टीम को देखकर कैंटर में चावल लाद रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वे भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

टीम ने जब जांच की तो टीम को मकान से करीब 350 क्विंटल से अधिक सरकारी चावल मिला। लोगों का कहना था कि उक्त मकान होमगार्ड विशाल सिंह का है। वहीं विशाल सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पूर्व मकान किराए पर चुल्हावली निवासी दयाकिशन दीक्षित पुत्र सियाराम दीक्षित को दिया था। वह अहाता शोभाराम लाइनपार में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी चावल ही नहीं, राशन की हर चीज की हो रही कालाबाजारी
टूंडला। सरकार गरीबों को गेहूं, चावल, दाल, चना, तेल, साबुन आदि सामग्री मुफ्त में दे रही है, किंतु राशन माफिया गरीबों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। अधिकतर उपभोक्ता गेहूं व अन्य सामग्री ले लेते हैं तथा बाकी राशन डीलर पर छोड़ देते हैं। गांवों के राशन डीलर महीने के लास्ट में वितरण करते हैं, कभी राशन न आने की बात कहते हुए वितरण नहीं करते।

गांवों से सस्ते में खरीदते हैं चावल
टूंडला। नगर में कई बड़े राशन माफिया हैं, जो हरमाह नगर ही नहीं गांवों से सस्ते में सरकारी राशन की खरीद कर लेते हैं। अपने गोदामों में उस राशन को ले जाकर दूसरे बोरों में भरते हुए ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। इतना ही नहीं राशन डीलरों के बचाव के लिए भी वे जिम्मा ले लेते हैं। चावल को सस्ती रेट पर खरीदकर उसे महंगे दामों पर बाजार में बेचा जाता है। नगर में कई स्थानों पर चावल की खरीद व बिक्री का खेल चल रहा है।
पकड़े गए चावल की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मकान होमगार्ड विशाल सिंह की पत्नी सीमा देवी के नाम है।
स्वीटी कुमारी, जिला पूर्ति अधिकारी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed