फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blackmailed by making pornographic video, teenager got pregnant

Agra News: अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गर्भवती हुई किशोरी

Sat, 01 Jun 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed by making pornographic video, teenager got pregnant
करहल।
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में पानी भरने के लिए गई एक किशोरी के साथ वहां मौजूद आरोपी ने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो महिला ने बना लिया। इसके बाद आरोपीने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित धमकी के चलते चुप रही। सात माह की गर्भवती होने के बाद जब राज खुला तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति बाहर रह कर मजदूरी करता है। घर में पत्नी व नाबालिग पुत्री रह रही है। करीब आठ माह पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री पड़ोस की रहने वाली महिला के घर में पानी भरने के लिए गई थी। वहां मौजूद आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसका वीडियो पड़ोसी महिला ने बना लिया। वीडियो बनाने के बाद महिला के सहयोग से आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुत्री को धमकी दी कि यदि अगर घर पर बताया या कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। दुष्कर्म पीड़ित पुत्री सात माह की गर्भवती हो गई। घर आने के बाद जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर थाने आए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामशरन व सहयोगी महिला केखिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, धमकाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed