फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blackmailed after befriending a girl

प्यार में हुई ऐसी भूल: प्रेमी ने चोरी करने के लिए किया मजबूर, मना किया तो की शर्मनाक हरकत

Tue, 12 Sep 2023 02:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 12 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

प्रेमी ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। उसने प्रेमिका को चोरी के लिए मजबूर किया। उसने मना किया तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। 
 

विज्ञापन
Blackmailed after befriending a girl
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी में एक युवती से पहले दोस्ती की। अश्लील फोटो वीडियो का आदान-प्रदान हुआ इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। रुपये और जेवर लेने के बाद चोरी करने का दबाव बनाया। मना किया तो अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दिए। शादी का दबाव बना रहा है। एसपी के आदेश पर पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शहर के आगरा गेट चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती सुरजीत उर्फ टर्रा निवासी पैरार शाहपुर करहल के साथ हो गई थी। बातचीत के बाद उसके कुछ फोटो और कॉल रिकॉडिंग के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उस से अंगूठी और नकदी भी ली। इसके बाद कहा कि अपनी मामी के जेवर चोरी करो और उसके साथ चलो। इस बारे में घर पर सब को पता चल गया। इसके बाद युवक से बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


अब आरोपी फोटो वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। दबाव बना रहा है कि उस से शादी करो। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती। आरोपी की मां अनीता, पिता वीकेश, बाबा जयपाल भी उसका साथ दे रहे हैं। मामा को मैसेज कर उसे उठा ले जाने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed