फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   black spot of Agra-Delhi highway passing through here is most dangerous Father and son died

UP: आगरा-दिल्ली हाईवे का ये है ब्लैक स्पॉट, यहां से गुजरना सबसे ज्यादा खतरनाक; पिता-पुत्र की हो गई मौत

Tue, 11 Feb 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 09:52 AM IST
सार

आगरा दिल्ली हाईवे के ब्लैक स्पाॅट ने पिता-पुत्र की जान ले ली। रामबाग फ्लाईओवर ये वो स्थान हैं, जहां से गुजरना बेहत खतरनाक है। इसे  ब्लैक स्पॉट इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां होने वाले हादसों में जान चली जाती है। 
 

विज्ञापन
black spot of Agra-Delhi highway passing through here is most dangerous Father and son died
पिता-पुत्र के फाइल फोटो और पीएम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा- दिल्ली हाईवे के ब्लैकस्पाॅट ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। रामबाग फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सेवानिवृत्त जेल वार्डर सूरज पाल (65) और उनके 18 वर्षीय बेटे को राैंद दिया। दोनों की माैके पर ही माैत हो गई। पिता बेटे को बाइक से फिरोजाबाद के काॅलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी से सेवानिवृत्त जेल वार्डर की पत्नी और बेटी का हालबेहाल है। एक तरफ घर का चिराग बुझ गया तो दूसरी तरफ परिवार को चलाने वाला नहीं बचा। मां-बेटी का दुख देखकर लोग भी रो पड़े।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घटना सोमवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे की है। सेक्टर 12 डी, आवास विकास काॅलोनी निवासी सूरजपाल सिंह मुख्य बंदीरक्षक थे। वह जिला जेल फिरोजाबाद से सेवानिवृत्त हुए थे। बेटा राहुल कुमार फिरोजाबाद स्थित काॅलेज से पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को उसकी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। पिता सूरजपाल बेटे राहुल को बाइक से फिरोजाबाद लेकर जा रहे थे।


 
विज्ञापन

20 मिनट तक लगा जाम
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 मिनट तक जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तब यातायात शुरू हो सका। राहगीरों ने हादसा करने वाले ट्रक का पीछा किया था। इस पर चालक उसे शाहदरा चुंगी के पास खड़ा करके भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक सवारों को टक्कर मारकर मृत्यु करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन

बेहाल हो गईं मां-बेटी
हादसे की जानकारी सूरजपाल की पत्नी ब्रजेश देवी और बेटी खुशी को पुलिस ने दी थी। उन्हें बताया था कि पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। उन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी ले जाया गया। दोनों इमरजेंसी पहुंच गईं। तब तक उन्हें सूरजपाल और राहुल की माैत की जानकारी नहीं थी। रिश्तेदार भी आ गए। उन्हें बताया गया कि शव पोस्टमार्टम गृह पर हैं। यह बात रिश्तेदार भी शुरुआत में मां-बेटी को बताने की हिम्मत नहीं कर सके। रिश्तेदार उन्हें पोस्टमार्टम गृह पर लेकर गए। जैसे ही रिश्तेदार ने उनकी माैत के बारे में बताया। दोनों बेहाल हो गईं। फूट-फूटकर रोने लगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed