फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black Mask And Dress Ban For Convocation Of Dbrau Agra

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में काले रंग की पोशाक व काले मास्क पर प्रतिबंध

Thu, 16 Dec 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होगा। दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो द्वार से प्रवेश दिया जाएंगे।

विज्ञापन
Black Mask And Dress Ban For Convocation Of Dbrau Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए काले रंग की पोशाक व मास्क पहनकर जाने पर प्रतिबंध होगा। प्रवेश द्वार पर ही ऐसे लोगों को रोक दिया जाएगा। वहीं, बिना मास्क के भी किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होना है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

ये रहेगी परिधान की व्यवस्था
चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पदक और उपाधि पाने वालों को जेपी सभागार में सुबह नौ बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। निधि परिधान में ही उपाधि व पदक पाने वालों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को पहुंचना है। पुरुषों को सफेद धोती और कुर्ता, महिलाओं को लाल रंग के बॉर्डर की सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज पहनना है। इनका अनौपचारिक पोशाक में दीक्षांत समारोह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिधान गृह विज्ञान संस्थान में लगे काउंटर से प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। दीक्षांत समारोह की रिर्हसल 19 दिसंबर को जेपी सभागार में होगा। 
विज्ञापन

पदक पाने वालों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सूचना 17 दिसंबर को सुबह 11 से शाम चार बजे तक सहायक कुलसचिव, प्रशासन को देनी है। साथ ही अपने कॉलेज के प्राचार्य की ओर से प्रमाणित फोटो युक्त प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा। दीक्षांत समारोह से संबंध में जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in के कन्वोकेशन 2020 पोर्टल भी अपलोड कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश की यह व्यवस्था होगी
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो द्वार से प्रवेश दिया जाएंगे। द्वार संख्या दो अतिथि, गणमान्य व्यक्ति, दीक्षांत समारोह की विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा। द्वार संख्या सात से डीलिट, पीएचडी उपाधि धारक और पदक धारक प्रवेश करेंगे। 

उत्तरीय, उपाधि व आमंत्रण पत्र का वितरण 18 से
उत्तरीय, उपाधि और आमंत्रणपत्र 18 दिसंबर से प्रदान किए जाएंगे। 18 व 19 दिसंबर को उत्तरीय, प्रशासन विभाग से और उपाधि और आमंत्रणपत्र पालीवाल पार्क स्थित शोध विभाग से दिए जाएंगे। 20 दिसंबर को तीनों चीजें सेठ पद्मचंद जैन संस्थान, खंदारी परिसर से दी जाएंगी। समय सुबह 11 से शाम चार बजे तक रहेगा। उत्तरीय के लिए 150 रुपये जमा करने होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 100 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। पदक और पदक प्रमाणपत्र 21 को दीक्षांत समारोह में ही दिए जाएंगे।   

पीएचडी के उपाधि धारक भी शामिल हो सकेंगे
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब निर्णय लिया गया है कि दीक्षांत समारोह में पदक पाने वालों (67) के साथ पीएचडी उपाधि धारकों व डीलिट उपाधि धारकों को भी शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी है। इनकी संख्या क्रमश: 45 और 08 है। एमफिल की उपाधि धारक समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 86वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाएंगे 108 पदक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed