फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of fertilizers through motorboats exposed

Agra News: मोटरबोट से खाद की हो रही कालाबाजारी उजागर

Tue, 23 Dec 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of fertilizers through motorboats exposed
खाद कालाबाजारी के शक में चालक को लिया पुलिस ने लिया हिरासत में ,पिनाहट घाट पर स्टीमर 6 घंटे बंद
पिनाहट। चंबल नदी के रास्ते खाद की तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद महुआ पुलिस ने मोटरबोट चालक को सोमवार सुबह सात बजे हिरासत में ले लिया, जिससे पिनाहट चंबल घाट पर मोटरबोट संचालन करीब छह घंटे तक बाधित रहा। मोटरबोट पर यूरिया उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद अंबाह प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। महुआ पुलिस ने मोटरबोट चालक सहित कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन


चालक को हिरासत में लिए जाने से नाराज मोटरबोट कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मोटरबोट का संचालन बंद कर दिया। इसके चलते सोमवार सुबह करीब 7 बजे से ही घाट पर आवागमन ठप हो गया और मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश सीमा पार करने आए सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने स्टीमर चालक को छोड़ दिए जाने के पश्चात दोपहर 12:30 बजे स्टीमर का संचालन पुनः शुरू किया गया। स्थिति को नियंत्रित रखने और सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन


स्टीमर में यूरिया के बोरे लादते दिखे लोग



प्रसारित हुआ वीडियो एक ग्रामीण ने मोबाइल से बनाया है, जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है कि ‘यूपी में यूरिया नहीं मिलने के कारण वहां के किसान मुरैना से यूरिया खाद ले जा रहे हैं। पहले वीडियो में ई-रिक्शा व ऑटो से यूरिया खाद के बोरों को उतारकर मोटरबोट में लादते कई लोग दिख रहे हैं। स्टीमर में 100 से अधिक बोरों का ढेर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंबाह क्षेत्र से महंगे दामों में बिक रहे यूरिया

दूसरे वीडियो में यह खाद उत्तर प्रदेश के पिनाहट घाट पर उतारते हुए कई लोग दिख रहे हैं। बताया गया है, कि आगरा जिले के पिनाहट, पडुआपुरा, देवगढ़, विप्रावली, अमरसिंह का पुरा, खेरा राठौर जैसे दर्जनों गांव हैं, जहां यूरिया व डीएपी खाद की भारी किल्लत है। उप्र के यह किसान अंबाह क्षेत्र से महंगे दामों में यूरिया व डीएपी खाद खरीद रहे हैं। खाद की इस कालाबाजारी में कृषि विभाग के कर्मचारियों से लेकर लाइसेंसी खाद विक्रेताओं तक की मिलीभगत है।




उसैद घाट पर एसडीओ, तहसीलदार ने दी दबिश



वीडियो वायरल होने के बाद कृषि विभाग के पोरसा एसडीओ मेरसिंह जम्होरिया, नायब तहसीलदार राजेंद्र मौर्य, महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गौर टीम के साथ रविवार दोपहर के समय उसैद घाट पर पहुंचे, लेकिन उस समय खाद की खेप पिनाहट घाट से यूपी के गांवों तक जा चुकी थी। जहां रात में खाद का स्टॉक करके रखा जाता है, वहां भी दबिश दी गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। मोटरबोट चालक ने खाद की खेप को उस पार तक ले जाने की बात स्वीकारी। इसके बाद एसएडीओ जम्होरिया ने महुआ थाने में खाद की कालाबाजारी की शिकायत का आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed