फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of fertilizer caught in sting operation

जिला कृषि अधिकारी ने कराया स्टिंग ऑपरेशन, खाद की कालाबाजारी की खुली पोल

Sat, 09 Oct 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of fertilizer caught in sting operation
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी ने डीएपी खाद के तय रेट से ज्यादा में बेचने की शिकायत पर शनिवार को स्टिंग ऑपरेशन कराया। किसान बनाकर भेजे कृषि विभाग के कर्मियों को मौके पर 100 से 150 रुपये प्रति बोरी ज्यादा में खाद बिकता हुआ मिला। विभाग तीन खाद विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मी अपने साथ कैमरा छिपाकर सबसे पहले महिपाल खाद भंडार बिलराम पहुंचे। यहां निर्धारित मूल्य 1200 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर 1300 रुपये बताया गया। इसकी सूचना पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। यह दुकान संतोष खाद भंडार के नाम से संचालित हैं, जबकि मौके पर महिपाल खाद भंडार सतपुरा माफी पर आवंटित की गई खाद बेची जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दोनों ही विक्रेताओं के लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं खाद भंडार ढोलना पर डीएपी की एक बोरी की कीमत 1350 बताई गई। यहां भी लाइसेंस निरस्तरीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन

निर्धारित रेट पर कराया डीएपी का वितरण
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने अधिक रेट की जानकारी पर महिपाल खाद भंडार पर स्वयं किसानों को निर्धारित रेट पर डीएपी का वितरण कराया। उन्होंने कहा किसान डीएपी लेते समय अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। रसीद अवश्य लें। यदि कोई रसीद देने से इंकार करे तो इसकी जानकारी उन्हें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगी खाद की कमी, आज मिली 7000 बोरी
शनिवार को अलीगढ़ रैक प्वाइंट से पारादीप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की 3200 बोरी डीएपी प्राप्त हुई। मैनपुरी रेड प्वाइंट से डीएपी की 3800 बोरी चंबल फर्टिलाइजर्स की प्राप्त हो रही हैं। वहीं रविवार को नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेट की 6000 बोरी आगरा रैक प्वाइंट से प्राप्त होंगी। वहीं सोमवार को 8000 बोरी आगरा रैक प्वाइंट से आईपीएल की प्राप्त होने की संभावना है।

अधिक रेट पर डीएपी बेची तो होगा लाइसेंस निरस्त
सरकार द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा डीएपी बेचने वाले खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। सभी खाद विक्रेता निर्धारित रेट पर ही खाद की बिक्री करें। छपा मारने की कार्रवाई और स्टिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रखे जाएंगे। -सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed