फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black Fungus Patients Found After 62 Days In Sn Medical College

आगरा: 62 दिन बाद ब्लैक फंगस का मिला मरीज, मथुरा में दांत दर्द का कराया इलाज, चिकित्सकों ने आधा जबड़ा निकाला

Wed, 29 Sep 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

ब्लैक फंगस के 94 मरीज एसएन कॉलेज में भर्ती हुए। इसमें से 16 मरीजों की मौत हो गई। 12 मरीजों की आंख में ब्लैक फंगस मिलने पर उसे निकालना पड़ा। बाकी के मरीजों के जबड़ा, तालू, गाल, नाक की हड्डी निकालनी पड़ी। 

विज्ञापन
Black Fungus Patients Found After 62 Days In Sn Medical College
ब्लैक फंगस: मरीज का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 62 दिन बाद ब्लैक फंगस का मरीज मिला है। इसका ऑपरेशन कर 40 फीसदी जबड़ा निकाल दिया है। मरीज वार्ड में भर्ती है। दो महीने से दांत दर्द का इलाज करवाता रहा। 

विज्ञापन

ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि मथुरा के 64 साल के मरीज शनिवार को एसएन में दिखाने आए। करीब दो महीने बाद ब्लैक फंगस का मरीज मिला है। इनके नाक और मुंह के बीच फिश्चुला बन गया था। पूछताछ में पाया कि दांत में दर्द हो रहा था और मथुरा में इसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

डॉक्टर ने दांत खराब बताकर निकाल दिया
डॉक्टर ने दांत खराब बताते हुए दांत भी निकाल दिया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। ऐसे में एसएन में आने पर जांच में ब्लैक फंगस मिला। पूछा कि पहले कोरोना वायरस हुआ है क्या, इस पर उन्होंने कहा कि जांच तो नहीं कराई, लेकिन अप्रैल-मई में बुखार-खांसी और गले में खराश तो थी, दवा ले ली थी। मंगलवार को नाक के रास्ते से ऑपरेशन कर 40 फीसदी संक्रमित जबड़ा काटकर निकाल दिया है। ब्लैक फंगस के 94 मरीज एसएन कॉलेज में भर्ती हुए। इसमें से 16 मरीजों की मौत हो गई। 12 मरीजों की आंख में ब्लैक फंगस मिलने पर उसे निकालना पड़ा। बाकी के मरीजों के जबड़ा, तालू, गाल, नाक की हड्डी निकालनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन से कोई नया संक्रमित नहीं
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। पिछले दस दिनों से कोई नया मरीज नहीं मिला। मंगलवार को 5230 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिले में अब तीन सक्रिय मरीज हैं। 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के मुताबिक अबतक 17.80 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25756 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25295 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

दुस्साहस: मैनपुरी के बेवर स्टैंड से रोडवेज की बस चोरी, कीचड़ में फंसने पर छोड़कर भागा चोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed