{"_id":"6152f450c1daa4094d557833","slug":"roadways-bus-stolen-from-bewar-bus-stand-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: मैनपुरी के बेवर स्टैंड से रोडवेज की बस चोरी, कीचड़ में फंसने पर छोड़कर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: मैनपुरी के बेवर स्टैंड से रोडवेज की बस चोरी, कीचड़ में फंसने पर छोड़कर भागा चोर
Tue, 28 Sep 2021 04:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 04:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रोडवेज बस अड्डे से लोनी डिपो की बस चोरी हो गई। मंगलवार की सुबह यह बस कीचड़ में फंसी मिली। आशंका है कि कीचड़ में फंसने के कारण बस को छोड़कर चोर भाग गए।
विज्ञापन
कीचड़ में फंसी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में सोमवार की रात रोडवेज बस स्टैंड से रोडवेज की बस चोरी कर ली गई। पुलिस ने बस को कन्नौज जनपद की सीमा के गांव डालूपुर से बरामद किया है। यहां बस डिवाइडर से टकराने के बाद कीचड़ में फंस गई थी। बस मिलने के बाद पुलिस समेत रोडवेज के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
लोनी डिपो की बस UP 14 DT-3167 बेवर-दिल्ली मार्ग पर संचालित होती है। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे बस बेवर पहुंच गई। बस पर चालक सुधीर सिंह निवासी सराय चक गोविंदपुर थाना बेवर तथा परिचालक गौरव तोमर निवासी नहर पुल के पास बेवर ड्यूटी पर थे। रात में बस का ठहराव बेवर में ही था। इसलिए बस को बस स्टैंड पर खड़ा करके चालक खाना खाने चला गया। परिचालक अपने घर चला गया।
चालक डेढ़ घंटे बाद जब लौटा तो बस स्टैंड पर बस नहीं थी। चालक ने तत्काल सूचना स्टेशन प्रभारी ममता अग्रवाल को दी। चालक द्वारा रातभर बस की तलाश की गई। मंगलवार सुबह पता चला कि बस नवीगंज से आगे कन्नौज जनपद की सीमा में गांव डालूपुर के सामने पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़ी है। जानकारी पर रोडवेज कर्मियों द्वारा सूचना सुबह सात बजे थाने में दी गई। क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर तथा प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम द्वारा चालक और परिचालक से जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
बस ले जाने वाला युवक कौन
पुलिस जांच में पता चला है कि रोडवेज बस को एक 19-20 वर्ष का युवक चलाकर ले गया था। आखिर ये युवक कौन था, इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी का भी सहारा ले रही है।
बस के गायब होने के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। बस आखिर कौन और कैसे ले गया इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव
मैनपुरी: बुखार से युवती सहित चार मरीजों ने तोड़ा दम, जिला अस्पताल में 28 डेंगू पॉजिटिव मिले