{"_id":"60f553edad120a60d6267422","slug":"black-fungus-occurred-second-time-in-nine-patients-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में नया खतरा: नौ मरीजों में दो बार हुआ ब्लैक फंगस, दूसरी बार कोई लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नया खतरा: नौ मरीजों में दो बार हुआ ब्लैक फंगस, दूसरी बार कोई लक्षण नहीं
Mon, 19 Jul 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:59 PM IST
सार
ब्लैक फंगस से ठीक होने के बाद मरीज के फॉलोअप में फिर से पुष्टि हुई। इस बार दूरबीन विधि और एमआरआई से पता चला।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ब्लैक फंगस से ठीक हुए मरीजों में दोबारा फंगस की शिकायत मिल रही है। ऐसे नौ मरीजों में पुष्टि हो चुकी है। इनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे, लेकिन दूरबीन जांच और एमआरआई में फंगस पकड़ में आया है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक वार्ड में 83 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 41 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनको हर 15 दिन में जांच कराने के लिए बुलाया जा रहा है। अब तक नौ मरीजों में दूसरी बार ब्लैक फंगस मिला है।
विज्ञापन
दूसरी बार कोई लक्षण नहीं
खास बात यह है कि दूसरी बार मरीज को कोई लक्षण नहीं उभरते, कोई परेशानी भी नहीं हो रही। जब इनकी दूरबीन से नाक और सायनस को जांचने और एमआरआई से उनमें ब्लैक फंगस मिला।
विज्ञापन
ऐसे मरीजों की उम्र 40 से अधिक रही और कोरोना संक्रमण के दौर में 10 से 15 दिन ऑक्सीजन पर रहे। लेकिन ऐसे मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी, एंटी फंगल इलाज दिया गया। दो मरीजों को दोबारा भर्ती कर ऑपरेशन करना पड़ा।
आगरा: मां के इलाज के लिए अस्पताल ने वसूले मनमाने रुपये, बेटे ने सीएम से की शिकायत, रकम वापस
वहीं फेफड़ों में ब्लैक फंगस की मरीज की हालत में मामूली सुधार हुआ है। अभी यह मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं। आवास विकास कॉलोनी की 43 साल की मरीज दिल्ली एम्स से लौटकर एसएन में भर्ती हुई थीं।
आगरा: मां के इलाज के लिए अस्पताल ने वसूले मनमाने रुपये, बेटे ने सीएम से की शिकायत, रकम वापस
वहीं फेफड़ों में ब्लैक फंगस की मरीज की हालत में मामूली सुधार हुआ है। अभी यह मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं। आवास विकास कॉलोनी की 43 साल की मरीज दिल्ली एम्स से लौटकर एसएन में भर्ती हुई थीं।