{"_id":"60ed87bd0be8ec00c942f9d8","slug":"black-fungus-found-in-the-lungs-of-a-woman-who-was-cured-of-corona-virus-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया खतरा: संक्रमण से ठीक हुई महिला के फेफड़ों में मिला ब्लैक फंगस, आगरा में ऐसा पहला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया खतरा: संक्रमण से ठीक हुई महिला के फेफड़ों में मिला ब्लैक फंगस, आगरा में ऐसा पहला मामला
Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
सार
डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि 43 साल की महिला वार्ड में भर्ती की है। जांच में इसके फेफड़ों में ब्लैक फंगस मिला है। इससे महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही है। महिला मधुमेह से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली महिला के फेफड़ों में ब्लैक फंगस मिला है। फेफड़ों में फंगस का यह आगरा में पहला मामला है। इसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मरीज की हालत नाजुक बताई गई है।ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि 43 साल की महिला वार्ड में भर्ती की है।
विज्ञापन
जांच में इसके फेफड़ों में ब्लैक फंगस मिला है। इससे महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही है। महिला मधुमेह से भी पीड़ित हैं। मरीज से पूछताछ में पता चला कि वे अप्रैल में संक्रमित हुई थीं, अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। ठीक होने के बाद 20 से 30 दिन बाद इन्हें फेफड़ों में परेशानी होने लगी। इस पर यह नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुईं, यहां सुधार न होने पर दिल्ली एम्स में भी इलाज चला। यहां भी मर्ज में सुधार न होने पर मरीज मंगलवार को एसएन में भर्ती कर लिया है। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आंख, नाक, गाल, जबड़ा, तालू में फंगस के मिले मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस वार्ड में अब तक 82 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें सभी को गाल, नाक, जबड़ा, तालू और आंख में ब्लैक फंगस मिला। 10 मरीजों की आंख निकाली गई, बाकी के सभी के ऑपरेशन किए गए। इनमें से 14 मरीजों ने दम तोड़ दिया, 40 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी वार्ड में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन